तिजारा: टपूकड़ा में दिनदहाड़े दुकान से ₹30 हजार की नगदी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, पुलिस जांच में जुटी
भिवाड़ी के टपूकड़ा कस्बे में चौहान इलेक्ट्रिकल्स दुकान से दिनदहाड़े करीब ₹30000 की नगदी चोरी हो गई। दुकान मालिक सुरेश कुमार ने मंगलवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि घटना सोमवार दोपहर लगभग 4:15 बजे हुई। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई। दुकान मालिक ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुटी है।