गुना नगर: हनुमान चौराहे पर चलते ट्रैक्टर से गिरी डीपी, सड़क पर तेल फैलने से लगा लंबा जाम, टली दुर्घटना
गुना शहर के बीचो-बीच हनुमान चौराहे के ट्रैफिक सिग्नल पर 10 दिसंबर शाम को चलते ट्रैक्टर ट्राली से बिजली की डीपी सड़क पर अचानक गिर गई, इसका तेल सड़क पर फैल गया। जिससे सड़क पर फिसलन हो गई। दोनों तरफ वाहनों का लंबा जाम लग गया। मौके पर पुलिस पहुंची, ट्रैक्टर ट्राली का ड्राइवर भाग गया। गनीमत यह रही की कोई चपेट में नही आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।