बोलबा: बोलबा के दनगद्दी में पिकनिक मनाने गया 12 वर्षीय बच्चा डूबा, लापता, गोताखोर और पुलिस कर रहे हैं तलाश
बोलबा के दनगद्दी पिकनिक मनाने गए 12 वर्षीय अभिषेक सिंह नामक बच्चा शनिवार को 3:00 बजे पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया जिसके बाद लापता हो गया सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी और स्थानीय गोताखोर लगातार पानी में अभिषेक की खोजबीन कर रहे हैं ।बताया गया की मूल रूप से वह ठेठईटांगर के संत पीटर स्कूल का छात्र था जो घोड़ीटोली गांव निवासी है।