मंदसौर: गांधी चौराहा स्थित स्वास्थ्य विभाग के जिला प्रशिक्षण केंद्र पर टीबी के 85 मरीजों को पोषण आहार के किट वितरित किए।
मंदसौर जिला नर्सिंग होम्स एसोसिएशन ने गांधी चौराहा स्थित स्वास्थ्य विभाग के जिला प्रशिक्षण केंद्र पर टीबी के 85 मरीजों को पोषण आहार के किट वितरित किए। यह किट प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत वितरण किए गए। जिसमें टीबी मरीजों को आटा, दाल, सिंगदाना सहित अन्य पौष्टिक आहार बांटे गए।