मंदसौर: नेशनल लोक अदालत में आया एक रोचक मामला स्कूटी पर नहीं घुमाने से नाराज हुई पत्नी कोर्ट के आदेश पर पति ने बैठाकर घुमाया।
मंदसौर नेशनल लोक अदालत में रोचक मामला सामने आया है। पति-पत्नी के आपसी विवाद में गंगाचरण दुबे की कोर्ट के निर्देश पर पति ने रूठी पत्नी को उसके पसंदीदा कॉलर वाले स्कूटर पर बैठाकर घुमाया और स्कूटर का रजिस्ट्रेशन पत्नी के नाम किया। इसके बाद वर्षों से रूठी पत्नी खुश हो गई और पति के साथ अपने पसंदीदा स्कूटर पर बैठकर घर रवाना हुई।