आंदर: काशी दत्त दियारा यादव के डेरा से 257 लीटर शराब व बाइक के साथ दो धंधेबाज को असांव थाना की पुलिस ने किया गिरफ्तार
Andar, Siwan | May 23, 2024 काशी दत्त दियारा यादव के डेरा से शराब के साथ गिरफ्तार किए गए दो धंधेबाज को असांव थाना की पुलिस ने गुरुवार को सिवान जेल भेज दी है। इस सबंध में थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनो धंधेबाज की पहचान तियर गांव के लीलही टोला निवासी ललन यादव व मनु गोंड़ के रूप में हुई है। गिरफ्तार दोनो धंधेबाज के पास 257 लीटर शराब व एक बाइक को जब्त किया गया है।