कैसरगंज: रानीपुर क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के दौरान भांजे ने मामा पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर
रानीपुर क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ घरेलू कलह के चलते एक भांजे ने अपने ही मामा पर टांगी (कुल्हाड़ी जैसा हथियार) से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार, घटना के समय गाँव में पिता-पुत्र के बीच किसी बात को लेकर बहस हो रही थी। इसी बीच आरोपी भांजे, जिसका नाम राजबाबू बताया जा रहा है, ने आवेश