शुक्रवार को करीब 6 बजे गुप्ता ग्राउंड में लगे पटाखा बाजार का नगरपालिका अध्यक्ष नीतू यादव ने फीता काटकर शुभारंभ किया। साथ ही पटाखों की खरीदारी कर नागरिकों एवं दुकानदारों को पॉलीथिन बैग का उपयोग न करने और Vocal_for_Local के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान नगरपालिका सीएमओ हेमेश्वरी पटले सिटी मजिस्ट्रेट बृजेंद्र सिंह रावत उपस्थित रहे।