देहरादून: नशे की लत ने आयुष रावत को फिर पहुंचाया सलाखों के पीछे, पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में किया पेश
देहरादून कि थाना बसंत विहार पुलिस ने अभियुक्तआयुष रावत को कोर्ट मे पेश किया है.शुक्रवार को पुलिस ने देहरादून में वाहन चोरी की वारदात का सिर्फ 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने स्कूटी चोरी के मामले में आयुष रावत नाम के शातिर चोर को गिरफ्तार किया था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी नशे का आदी है और पहले भी वाहन चोरी के मामलों में जेल जा चुका है।