रूड़की: रहमतपुर गांव में भाजपा ने सेवा, सुशासन और विकास के तीन वर्ष कार्यक्रम का आयोजन किया
रुड़की की पिरान कलियर विधानसभा के रहमतपुर गांव में आज भाजपा सरकार ने सेवा सुशासन और विकास के तीन वर्ष कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम में पुष्कर सिंह धामी सरकार की उपलब्धियो को गिनाया गया है। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स भी मौजूद रहे है। जिन्होंने कहा कि उत्तराखंड लगातार पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है।