बिलासपुर जिले में दिसंबर शुरू होते ही लगभग सभी इलाकों में ठंड तेजी से बढ़ी है। अधिकांश में रात का पारा 4 डिग्री से नीचे चला गया है। यहां ओस की बूंदें जमकर बर्फ बनने लगी हैं। शनिवार शाम 5 बजे मिली जानकारी अनुसार पिछले दो दिनों में बिलासपुर जिले सहित मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। जिले में न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण सुबह के समय काफी ठंड लग रही है।