केंद्र सरकार के बजट को लेकर शनिवार दोपहर 2 बजे दतिया स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांसद संध्या राय ने बजट को जनकल्याणकारी, विकासोन्मुखी और आत्मनिर्भर भारत की सोच को सशक्त करने वाला बताया। सांसद संध्या राय ने कहा कि इस बजट में महिला, युवा, किसान और गरीब वर्ग को विशेष प्राथमिकता दी गई है। कृषि क्षेत्र में न