बेगूसराय: जीडी कॉलेज प्राचार्य पर लापरवाही का आरोप, ABVP कार्यकर्ताओं ने लगाया आरोप
जीडी कॉलेज प्राचार्ज की लापरवाही सामने आई है. ABVP कार्यकर्ताओं ने शनिवार की दोपहर 3:00 बजे प्राचार्य से मिलने गए. इस दौरान पता चला कि प्राचार्य हाजिरी बनाकर अपने घर पर हैं. इस मौके पर एबीवीपी के नगर मंत्री अजीत कुमार एवं जीडी कॉलेज अध्यक्ष पहलाद कुमार झा ने कहा कि प्राचार्य हमेशा जीडी कॉलेज की गरिमा को धूमिल करने पर लगे हुए हैं.