बालोद: बालोद जेल में बंद कैदियों की कलाई में उनकी बहनों ने बांधी राखी, बहनों और भाइयों की आंखें हुईं नम
Balod, Balod | Aug 9, 2025 बालोद जिला जेल में रक्षाबंधन का त्योहार आज शनिवार को सुबह 11 बजे धूमधाम से मनाया गया जेल में बंद कैदियों की बहनों ने उनकी कलाई पर राखी बांधी और भाई-बहन के प्यार का इजहार किया इस दौरान जेल प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की थी, जिससे बहनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो वही बहनों और भाइयों की आंखें नम हो गईं, जब उन्होंने एक दूसरे को गले लगाया।