बेगूसराय: शहर के हड़ताली चौक पर बनाया गया अस्थाई वेंडिंग जोन, मेयर पिंकी देवी ने किया उद्घाटन
शहर के हड़ताली चौक पर अस्थाई वेंडिंग जोन बनाया गया. जहां लगभग 25 से 30 दुकानदार अपनी दुकानदारी कर सकते हैं. यह बातें वेंडिंग जोन का उद्घाटन करते हुए मेयर पिंकी देवी ने कही. उन्होंने बताया कि शहर के फुटकर दुकानदार सड़क व नालों पर अपनी दुकानदारी करते हैं, ऐसे लोगों पर नगर निगम कार्रवाई कर रही है.