मकराना: मकराना में RAC के जवान की होद में डूबने से हुई मौत, सवाई माधोपुर निवासी था जवान, होद की दीवार तोड़कर निकाला गया
मकराना में RAC के जवान की होद में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सवाई माधोपुर जिले के मोजमाबाद निवासी का कजोडीमल मीणा के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार जवान खुद से पानी निकालने गया था कि अचानक उसका पैर फिसल गया। होद को नीचे से तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। मामले की जानकारी मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे।