प्रदेश में 15 नवम्बर से धान खरीदी के शुभारंभ के साथ ही जिले में किसानों से धान खरीदी का सिलसिला जारी हो गया है। सेन्दरी सेवा सहकारी समिति में धान बेचने पहुंचे ग्राम कछार के किसान संतोष पटेल ने। खरीदी व्यवस्था को लेकर संतुष्टि जताई। सोमवार दोपहर 3 बजे उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों से धान खरीदी के लिए समुचित इंतज़ाम किए गए हैं।