पीथमपुर: सेक्टर एक थाना क्षेत्र में तीन वर्षीय बच्ची लावारिस मिली
Pithampur, Dhar | Sep 26, 2025 पीथमपुर के सेक्टर एक थाना क्षेत्र में एक तीन वर्षीय बच्ची लावारिस हालत में मिली। छत्रछाया कॉलोनी के मुख्य गेट पर राहगीरों ने उसे अकेले घूमते देखा, जिसके बाद डायल 112 को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। यहां डायल 112 के स्टाफ ने बच्चे से परिजनों की जानकारी ली। लेकिन वह कुछ बता नहीं सकी।