पीथमपुर: पीथमपुर में भाजपा का जिला स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न, निशांत खरे ने आत्मनिर्भर भारत पर दिया भाषण
Pithampur, Dhar | Sep 26, 2025 भारतीय जनता पार्टी के सेवा पखवाड़े के अंतर्गत पीथमपुर के सेक्टर एक स्थित हाउसिंग बोर्ड कालोनी में भाजपा का जिला स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन संपन्न हुआ। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि प्रबुद्धजन सम्मेलन में केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, वर्तमान जीएसटी सुधार और आत्मनिर्भर भारत जैसे विषयों पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ।