पीथमपुर: पीथमपुर में सीनियर जॉइंट डायरेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया, कई निर्देश दिए
Pithampur, Dhar | Sep 25, 2025 इंदौर की सीनियर जॉइंट डायरेक्टर पूर्णिमा गडरिया पीथमपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण करने पहुंची। उन्होंने अस्पताल के सभी वार्डों का दौरा किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टाफ से मरीजों की स्थिति के बारे में जानकारी ली।