रामपुर: चाकू चौराहे के पास 2 बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर, 2 लोग हुए घायल
Rampur, Rampur | Sep 6, 2024 थाना गंज क्षेत्र के चाकू चौराहे के पास दो बाईकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई जिसमें दो लोग घायल हो गए। एक के मामूली चोट हैं जबकि एक के गंभीर चोट लगी है। एक घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है , जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है । उधर बाइक सवार युवक जिसने दूसरे बाइक सवार को टक्कर मारी वह फरार है। एक बाइक सवार जिला अस्पताल में भर्ती है।