शामली: सूबरी गांव में दहेज की मांग को लेकर जहर देकर विवाहिता की हत्या के मामले में पति को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | May 6, 2025 मंगलवार की शाम करीब 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक 17 अप्रैल को झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव सूबरी में विवाहिता नगमा की ससुरालियों द्वारा दहेज की मांग को लेकर जहर देकर हत्या की वारदात सामने आई थी। बीबीपुर हटिया मृतका की मां बानो ने दामाद समेत बेटी के अन्य ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने बताया कि मृतका के पति तैय्यब को गिरफ्तार किया गया है।