खोदावंदपुर: गार्गी पाठशाला नारायणपुर के बच्चों के साथ मनाई गई होली, सीडी फोर्ट परिसर में कार्यक्रम आयोजित
गार्गी पाठशाला नारायणपुर में होली फेस्टिवल सेलिब्रेट किया गया। इस कार्यक्रम में गार्गी वाचकन्वी-प्राचीन भारतीय दार्शनिक कौन थी और क्यों प्रसिद्ध थी तथा होली के त्यौहार का क्या महत्व है। इस विषय पर चर्चा की गयी। मौके पर बच्चों ने होली से संबंधित कविता प्रस्तुत किया तथा होली गीत के साथ रंग, गुलाल का आदान-प्रदान भी किया गया।