जगदलपुर: मांदर में बाढ़ पीड़ितों की मदद में एकल अभियान के कार्यकर्ताओं ने दिया साथ, पीड़ितों के घर जाकर की सफाई
बाढ़ से प्रभावित मांदर ग्राम पंचायत में जिला प्रशासन के प्रयासों को साथ देने के लिए एकल अभियान के कार्यकर्ताओं ने हाथ बढ़ाते हुए बाढ़ पीड़ितों की मदद की। उन्होंने श्रमदान करने के साथ ही लोगों से मिलकर उनका हालचाल भी जाना। एकल अभियान के लगभग 25 सदस्यों ने बाढ़ से प्रभावित घरों में जाकर सफाई की। उन्होंने कीचड़ साफ किया और अस्त-व्यस्त पड़े सामान को व्यवस्थित करने में