हरदोई: हरदोई में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन, पंच संकल्पों के माध्यम से समाज को संगठित होने का आह्वान
Hardoi, Hardoi | Jan 17, 2026 हरदोई शहर के बिलग्राम चुंगी पर स्थित एक निजी स्कूल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन से हुआ।सम्मेलन में नगर के विभिन्न वर्गों से सैकड़ों नागरिकों की सहभागिता रही।