खुरई: बेरी गांव की पुलिया के पास सवारियों से भरी पिकअप पलटी, 20 घायल, बेटे की शादी के बाद जा रहे थे कुलदेवता दरबार
Khurai, Sagar | May 23, 2025 गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात लगभग 12.30 बजे खुरई के बेरी गांव में पुलिया के पास एक सवारियों से भरी पिकअप पलट गई जिसमें बच्चों सहित 20 लोग घायल हो गए। घायलों ने बताया कि बेटे की शादी के बाद कुलदेवता दरबार दरबार में दूल्हा दुल्हन के हाते लगाने जा रहे थे सभी। लौटते समय ड्राइवर ने स्टीयरिंग छोड़कर दोनों हाथों से शर्ट के बटन खोलने लगा जिससे हुई घटना।