सीकर के धार्मिक स्थल खाटू श्याम जी ने गुरुवार देर रात अज्ञात वाहन ने श्रद्धालुओं को टक्कर मार दी। हरियाणा के कुरुक्षेत्र से स्कूल स्टाफ और छात्र खाटूश्यामजी दर्शन करने आए थे। इस दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से 15 वर्षीय छात्रा पायल की मौत हो गई। वहीं प्रिंसिपल अशोक कुमार, चालक जयकरण और एक अन्य छात्रा अंजना घायल हो गई। घायलों को सीकर रैफर किया गया है।