विकास खण्ड सरदारनगर के ग्राम पंचायत आमकोल निवासी समाजसेवी रमेश यादव ने कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए अपने गांव के जरूरतमंद लोगों में एक हजार कम्बल का वितरण किया। रमेश यादव ने बताया कि पिछले एक सप्ताह के दौरान क्षेत्र में भीषण कुहरा और कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस ठंड ने आम जनमानस पर काफी प्रभाव डाला है। इस ठंड से गांव की गरीब जनता काफी प्रभावित है।