नागौर में मौसम ने ली करवट, मावठ के बाद आज कई इलाकों में छाया कोहरा
Deh, Nagaur | Feb 21, 2025 नागौर में आज तापमान में भी बदलाव देखने को मिला है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है। नागौर के सरकारी एग्रीकल्चर कॉलेज स्थित वेदर स्टेशन पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि इससे पहले बुधवार को यहां न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं गुरुवार को जिले में अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया था।