मिर्ज़ापुर: बिहसड़ा इंटर कालेज के पास दहेज हत्या के मामले में पति और ससुर को विंध्याचल पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा
दहेज हत्या के मामले में बिहसड़ा इंटर कॉलेज के पास से विंध्याचल पुलिस ने आरोपी पति और ससुर को गिरफ्तार कर रविवार की शाम 4:00 बजे जेल भेज दिया। वादनी ने 4 जून 2025 को दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध दहेज हत्या और प्रताड़ना का लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। थानाध्यक्ष विंध्याचल ने मुखबिर की सूचना पर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।