फुलवरिया: कमलाकांत कररिया गांव में चारा काट रहे वृद्ध किसान की करंट लगने से मौत
फुलवरिया थाना क्षेत्र के कमलाकांत कररिया गांव में गुरुवार की सुबह करीब 7 बजकर 30 मिनट पर उस समय अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया, जब एक 75 वर्षीय वृद्ध किसान की बिजली करंट लगने से मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान गांव निवासी ब्रिज किशोर सिंह के रूप में हुई है। गुरुवार की दोपहर एक बजे परिजनों के अनुसार वे चारा काट रहे थे।