धन्वंतरि बॉयज हॉस्टल की मेस में खत्म हुई LPG: बाजार में नहीं मिल रहे कॉमर्शियल सिलेण्डर दरअसल झांसी में इन दिनों एलपीजी की उपलब्धता को लेकर परेशानी सामने आ रही है। मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से लेकर शहर के बाजारों तक कमर्शियल गैस सिलेंडर समय पर नहीं मिल पा रहे हैं। इससे मेस संचालकों, होटल संचालकों और छोटे दुकानदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।