चूरू: ओम कॉलोनी में पत्नी से झगड़ा करना पति को पड़ा महंगा, सदर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
Churu, Churu | May 18, 2025 चूरू शहर के ओम कॉलोनी में पत्नी से झगड़ा करना एक पति को महंगा पड़ गया। सदर थाना पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया जिसे एसडीएम के समक्ष पेश किया गया। सदर थाना के हेड कांस्टेबल संजय कमांडो ने रविवार शाम को जानकारी देते हुए बताया कि गश्त के दौरान एक महिला ने कॉल कर सूचना दी कि उसका पति उससे लड़ाई झगड़ा कर मारपीट करने का प्रयास कर रहा है।