चूरू: गांव लम्बोर के पास हुए सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत, बाइक को कार ने मारी टक्कर, पत्नी ने चूरू अस्पताल में तोड़ा दम
Churu, Churu | May 18, 2025 चूरू जिले के गांव लम्बोर के पास रविवार को मांगलिक समारोह में शामिल होकर गांव लौट रहे दंपति की बाइक को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में 35 वर्षीय पति की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी जबकि 30 वर्षीय पत्नी ने चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद अस्पताल में मृतका के परिजन पहुंच गये।