चूरू: ह्रदय रोग से ग्रसित 17 बच्चों का होगा निःशुल्क उपचार, विधायक हरलाल साहरण ने ACMHO ऑफिस के सामने से वैन को दिखाई हरी झंडी
Churu, Churu | May 18, 2025 चूरू के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत रविवार को जिले के ह्रदय रोग से ग्रसित 17 बच्चों के उपचार हेतु वैन को विधायक हरलाल सहारण ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बच्चों का निशुल्क उपचार किया जाएगा।