खुर्जा: तहसील के गांव क्वार्सी में पत्नी पर पति की हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
खुर्जा तहसील के गांव क्वार्सी में एक पत्नी पर अपने पति को जान से मार देने का आरोप लगा है, ग्रामीणों का कहना है कि उसकी बीवी ने उस पर खोलता हुआ पानी डाल दिया जिससे उस व्यक्ति की मौत हो गई, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शनिवार सुबह लगभग 9:00 बजे व्यक्ति की मौत हुई।