बरेली: ग्राम महेश्वर के पास ट्रक ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, महिला की मौत, पति और बेटा घायल
शनिवार दोपहर करीब 2 बजे ग्राम महेश्वर के पास एक दर्दनाक हादसे में महिला की मौत हो गई। उसका पति और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार 10 चक्का ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। ट्रक का नंबर एमपी-28 एच-1651 है। यह अशोक लीलैंड कंपनी का ट्रक था। मृतका की पहचान धनकुमारी प्रजापति के रूप में हुई है।