सिसई: पूसो थाना क्षेत्र में नाबालिक से दुष्कर्म के आरोप में पांच युवकों को भेजा गया गुमला जेल
Sisai, Gumla | Aug 1, 2024 पुसो थाना क्षेत्र के बड़ा बर्री गांव निवासी पांच युवकों को नाबालिक से दुष्कर्म के आरोप में बृहस्पतिवार को गुमला जेल भेज दिया गया।पांच दुष्कर्मियों ने 30 जुलाई की शाम को छात्रा को बाइक से अगवा कर एक सुनसान घर मे ले जाकर सभी ने रात भर बारी बारी से दुष्कर्म किया था।31 जुलाई को पीड़िता के आवेदन पर पुसो पुलिस ने पांच अज्ञात दुष्कर्मियों के विरुद्ध कांड अंकित किया।