हरदा: शहर में 260 हितग्राहियों ने चार साल में मकान नहीं बनाया, राशि भी नहीं लौटाई
Harda, Harda | Jan 24, 2025 आज 24 जनवरी 3 बजे हरदा नगर पालिका ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राशि लेकर मकान नहीं बनाने वाले हितग्राहियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर के 35 वार्डों में करीब 260 हितग्राहियों ने योजना की पहली किश्त एक लाख रुपए लेने के बाद न तो मकान बनाया और न ही पैसे वापस किए। नपा ने पहले चरण में 98 हितग्राहियों को चिह्नित किया है।