पाकुड़: दुर्गापुर रेलवे साइडिंग मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Pakaur, Pakur | Nov 20, 2025 पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर रेलवे साइडिंग में हुए मारपीट के एक मामले में कार्रवाई करते हुए नगर थाना पुलिस ने दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अजय मरांडी और सिमान मरांडी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि यह गिरफ्तारी पाकुड़ नगर थाना में दर्ज कांड संख्या 270/25 के तहत की गई है।