शिमला शहरी: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हायर ग्रेड पे वापस लेने के मामले में जांच बिठाई, अधिकारियों से रिपोर्ट की तलब
हिमाचल प्रदेश के 15,000 कर्मचारियों को वर्ष 2022 में दिए गए हायर ग्रेड पे को वापस लेने की अधिसूचना जारी करने के मामले में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को 6 बजे जांच बिठा दी है। उन्होंने जांच पूरी कर रिपोर्ट जल्द सौंपने को कहा है।मुख्यमंत्री इस मामले में उपजे विवाद से सरकार की हुई किरकिरी को लेकर वित्त विभाग के अधिकारियों से खासे नाराज हैं।