बेरमो क्षेत्र अंतर्गत सीसीएल ढोरी के अमलो परियोजना में बीते दिनों हुई दर्दनाक घटना में एक पंप ऑपरेटर ठेका कर्मी हिमांशु राज की मौत के बाद उच्च अधिकारियों में खलबली मच गई है।इसको लेकर DMS और DGMS गंभीर दिख रहे है।अधिकारियों ने जांचोपरांत कारवाई का निर्देश दिए है।मंगलवार समय लगभग साढ़े तीन बजे कोडरमा रीजन DMS और DGMS के दो सदस्यीय टीम निरीक्षण किया।