देवाल: देवाल के मोपाटा क्षेत्र में बादल फटने से मलबे में दबे दोनों शवों को निकाला गया
Dewal, Chamoli | Aug 29, 2025 शुक्रवार 11 बजे मिली जानकारी के अनुसार चमोली जनपद के देवाल विकासखंड के दूरस्थ क्षेत्र में मोपाटा में भूस्खलन होने के कारण पति - पत्नी मलवे में दब गए थे।मलवे को हटाने के बाद पति-पत्नी दोनों के शव को निकाला गया है, थराली उपजिलाधिकारी पंकज भट्ट ने इसकी जानकारी दी। साथ ही कई मवेशिया मलबे में दबे हुए है।