निघासन: बेलरायां वन क्षेत्र के अंतर्गत रेंजरीपुरवा जंगल में लगी भीषण आग, समय रहते पाया गया काबू, बड़ा नुकसान टला
लखीमपुर खीरी के बेलरायां वन क्षेत्र स्थित रेंजरीपुरवा गांव के पास जंगल में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। तेज हवाओं के चलते आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और आसमान में धुएं का गुबार छा गया, जिससे आसपास के ग्रामीणों और किसानों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने में जुट गए।