अलवर: माधोगढ़ के पास बाइक सवार युवक को ट्रक चालक ने मारी टक्कर गंभीर रूप से हुआ घायल जिला अस्पताल में भर्ती
Alwar, Alwar | Apr 12, 2024 अलवर जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के माधोगढ़ के पास गुरुवार देर शाम को एक बाइक सवार युवक को ट्रक चालक ने टक्कर मार दी जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल के परिजन नरेश ने बताया कि घायल दीपक मीणा आईटीआई का छात्र है। एवं मालाखेड़ा स्टेशन के पास का निवासी है। यह निजी काम से बाइक पर नारायणपुर जा रहा था तभी माधोगढ़ के पास ट्रक ने टक्कर मार दी।