बेगूसराय: बेगूसराय पुलिस ने पिछले 24 घंटों में 14 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 35 ने किया आत्मसमर्पण
बेगूसराय पुलिस ने पिछले 24 घंटे में कुल 14 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी गुरुवार की रात 8:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि बेगूसराय पुलिस ने वारंटी की गिरफ्तारी एवं अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया. एसपी ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है.