नववर्ष के अवसर पर प्रखंड सहित आसपास के क्षेत्रों में आस्था, उमंग और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला। नए साल के आगमन पर नवाडीह, रजावल चर्च, विभिन्न मंदिरों एवं सरना स्थलों पर सम्माधित समाज के लोगों ने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने अपने-अपने परिवार, समाज तथा देश-दुनिया के लोगों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।