जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देशन में शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे हलिया विकासखंड के गौशालाओं का अधिकारियों ने निरीक्षण किया। सुबाव के गढ़वा गौशाला का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी महेंद्र सिंह ने औचक निरीक्षण के दौरान गौशाला में संरक्षित गोवंशों की संख्या उनके स्वास्थ्य एवं समुचित देखरेख की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया।