कटनी नगर: ट्रक की पिकअप से टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
कटनी के माधवनगर थानांतर्गत पिपरौध एन एच 30 में बीती रात ट्रक में पिकअप को सामने से टक्कर मार दी जिसमें दो लोगों को गंभीर चोटे आई हैं जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है रविवार दोपहर 12:00 बजे घायल श्रवण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कल रात धान बेचकर अपने घर जा रहा था पिपरौध में सामने से ट्रक ने टक्कर मार दी।