सिमरीबख्तियारपुररेलवे के समस्तीपुर रेल मंडल ने ठंड और घने कोहरे के बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर ट्रेनों के सुरक्षित संचालन के लिए 'विंटर सेफ्टी / फॉग सेफ्टी ड्राइव' शुरू की है। मंडल प्रशासन के अनुसार, प्रतिकूल मौसम में ट्रेनों का सुरक्षित संचालन सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए सभी विभाग मिलकर काम कर रहे हैं। सहरसा-मानसी रेलखंड पर भी विशेष कार्य किया जा रहा है।